विदेश

उत्तराखण्ड : मां गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा धाम पहुंची

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखण्ड : मां गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा धाम पहुंची

गंगोत्री धाम से मां गंगा की उत्सव डोली आज भैया दूज के पावन अवसर पर अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा धाम पहुंच गई। इसी के साथ मां गंगा की शीतकालीन पूजा-अर्चना का विधिवत शुभारंभ हो गया। मां गंगा की उत्सव डोली के मुखबा धाम पहुंचने पर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु मां गंगा की डोली के साथ गंगोत्री धाम से पैदल यात्रा करते हुए मुखवा पहुंचे।

डोली यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय देवी-देवताओं की उत्सव डोलियां भी शामिल रहीं। आर्मी बैंड की मधुर धुनों, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जय मां गंगे के जयकारों से पूरी हर्षिल घाटी भक्तिमय नजर आई। पांच मंदिर समिति गंगोत्री धाम के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने बताया कि मुखबा धाम को मां गंगा का मायका कहा जाता है।

अब आगामी छह माह तक मां गंगा की पूजा-अर्चना मुखबा धाम में ही संपन्न होगी। इस दौरान श्रद्धालु मुखबा पहुंचकर मां गंगा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने बताया कि मां गंगा के दर्शन कर बड़ा अच्छा लग रहा है। शीतकालीन प्रवास मुखवा में विराजमान होने की प्रक्रिया में शामिल होना हमेशा यादगार रहेगा।

बाइट - सुरेश सेमवाल, सचिव, पांच मंदिर समिति गंगोत्री धाम

बाइट - श्रद्धालु

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर उत्तराखण्ड के गंगोत्री धाम से मां गंगा की उत्सव डोली के शीतकालीन प्रवास के मुखबा धाम पहुँचने की है। यह विषय धार्मिक परंपरा और क्षेत्रीय संस्कृति को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भैया दूज के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच उत्सव की खुशी और धार्मिक समर्पण को उजागर करती है। डोली के आगमन से स्थानीय पर्यटन में वृद्धि, आर्थिक लाभ और सामाजिक एकजुटता बढ़ सकती है। आम जनता के लिए यह प्रेरणा देता है कि परंपराओं को ज्यों का त्यों निभाया जाए और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत किया जाए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।