मनोरंजन

उत्तराखंड: मसूरी शरदोत्सव में लोक संस्कृति की धूम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: मसूरी शरदोत्सव में लोक संस्कृति की धूम

पहाड़ों की रानी मसूरी में नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित शरदोत्सव पूरी तरह से लोक संस्कृति में रंगा हुआ नजर आ रहा है। लोक गायिका रेशमा शाह के भक्ति गीतों से शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या में दर्शक जमकर झूमे। शरदोत्सव में चल रहे कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी भी रेशमा शाह के साथ जमकर थिरके।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 12 साल से बंद शरदोत्सव को दोबारा शुरू करने का श्रेय पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी और उनकी टीम को जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी संस्कृति और सांस्कृतिक गतिविधियों से होती है। उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति में पूरी दुनिया को दिशा देने की क्षमता है।

उन्होंने कहा कि मसूरी में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से उन्हें उत्तराखंड की लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का अवसर मिलता है। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पालिका बोर्ड, अधिकारियों और पूरी टीम के सहयोग से शरदोत्सव को भव्य रूप दिया गया है।

आयोजन में स्थानीय लोगों और युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी इस बात का संकेत है कि नई पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, देवी-देवताओं की परंपराओं और स्थानीय कलाकारों को मंच देना भी है। रेशमा शाह ने पहले भक्ति गीत प्रस्तुत किया और फिर अपने लोकप्रिय लोकगीतों से समां बांध दिया।

रेशमा शाह ने कहा कि इस मंच से कई कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है और उन्हें इसकी बेहद खुशी हो रही है।

बाइट 1- गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड

बाइट 2- मीरा सकलानी, पालिकाध्यक्ष, मसूरी

बाइट 3- डा. रेशमा शाह, लोक गायिका, उत्तराखंड

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।