विदेश

उत्तराखंड: मसूरी की विंटर लाइन बनी पर्यटकों का आकर्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: मसूरी की विंटर लाइन बनी पर्यटकों का आकर्षण

पहाड़ों की रानी मसूरी की खूबसूरती सर्दियों में और भी खास हो जाती है। यहां सूर्यास्त के समय आसमान में पीले, सुनहरे, नारंगी और बैंगनी रंगों की अद्भुत छटा देखने को मिलती है। प्रकृति के इसी अनोखे नजारे को दुनिया विंटर लाइन के नाम से जानती है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक मसूरी पहुंचते हैं।

अक्टूबर से जनवरी के बीच मौसम अनुकूल होने पर दिखाई देने वाली विंटर लाइन मसूरी की खास प्राकृतिक पहचान है। सूर्यास्त के समय आसमान में रंगों की परतें ऐसा नजारा बनाती हैं, मानो प्रकृति ने खुद कैनवास पर रंग भर दिए हों। मालरोड, गांधी चौक, लालटिब्बा और लंढौर से इस नजारे का दीदार किया जा सकता है।

वहीं, विंटर लाइन को पर्यटन की नई पहचान देने के लिए प्रशासन की ओर से कार्निवल आयोजित किया जाता है। नगर पालिका भी मालरोड पर सेल्फी प्वाइंट विकसित करने की योजना बना रही है, जिससे शीतकालीन पर्यटन और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिल सके।

बाइट- मीरा सकलानी, पालिकाध्यक्ष, मसूरी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मसूरी में सर्दियों के दौरान दिखाई देने वाली विंटर लाइन एक प्राकृतिक घटना है, जिसमें सूर्यास्त के समय आसमान पर पीले, सुनहरे, नारंगी और बैंगनी रंगों की अद्भुत छटा दिखती है। यह घटना अक्टूबर से जनवरी के बीच के अनुकूल मौसम में ही दिखाई देती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि विंटर लाइन ने मसूरी को देश-विदेश के पर्यटकों के लिए एक खास पर्यटन आकर्षण बना दिया है, जिससे स्थानीय पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलता है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है: पर्यटन से आय में वृद्धि, रोजगार के अवसर, और स्थानीय व्यवसायों क

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।