व्यापार

उत्तराखंड: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की तैयारियां शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की तैयारियां शुरू

स्लग- मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल की तैयारियां

Category- पर्यटन / संस्कृति

उत्तराखंड: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की तैयारियां शुरू

एंकर- उत्तराखंड के देहरादून जिले के मसूरी में होने जा रहे मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने मसूरी के ऐतिहासिक स्मारकों और भवनों का सौंदर्यीकरण कर उन्हें कार्निवाल के कार्यक्रमों से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आयोजन के माध्यम से पर्यटकों को मसूरी और उत्तराखंड के इतिहास, लोक परंपराओं, संस्कृति, लोककला और स्थानीय व्यंजनों से परिचित कराया जाए। साथ ही, दूसरे पर्यटन क्षेत्रों में आयोजित सफल कार्निवाल से सीख लेकर स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप नवाचार शामिल किए जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्निवाल से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय कलाकारों, व्यापारियों, होटल व्यवसायियों और परिवहन सेवा प्रदाताओं के लिए रोजगार एवं आय के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।