राज्य

उत्तराखंड: मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने को अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों की होगी पहचान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने को अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों की होगी पहचान

Slug- मातृ एवं शिशु मृत्यु की समीक्षा

Category- स्वास्थ्य, प्रशासन, देहरादून

उत्तराखंड: मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने को अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों की होगी पहचान

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मातृ एवं शिशु मृत्यु और राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने मातृ एवं शिशु मृत्यु के मामलों की रोकथाम के लिए टास्क फोर्स गठित करने और गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच एवं गहन निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पिछले पांच वर्षों के मातृ एवं शिशु मृत्यु के आंकड़ों का विश्लेषण कर जीआईएस मैपिंग के जरिए लगातार अधिक मृत्यु दर वाले क्षेत्रों को चिह्नित करने को कहा। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी। वर्ष 2026 में अब तक प्रसव के दौरान या प्रसव के कुछ समय बाद हुई 12 महिलाओं की मौत के मामलों की केस स्टडी की भी समीक्षा की गई।

इनमें चार मामलों में संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई। प्रेमनगर निवासी महिला की मृत्यु के मामले में आंकड़ों से छेड़छाड़ और गलत तारीख के फोटोग्राफ प्रस्तुत किए जाने पर जिलाधिकारी ने एएनएम के निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को घटाने के लिए सरकार ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करने का निर्णय लिया है। यह पहल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत की जा रही है, जिसमें देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समीक्षा बैठक आयोजित की। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी स्वास्थ्य क्षेत्र की प्राथमिकता है और इससे लाखों परिवारों की जान बच सकती है। यदि जोखिम वाले इलाकों में समय रहते स्वास्थ्य सेवाएँ बेहतर की जाएँ तो गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की मृत्यु कम ह

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।