राज्य

उत्तराखंड: मौसम चेतावनी के चलते पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल में 26 सितंबर को स्कूल बंद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: मौसम चेतावनी के चलते पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल में 26 सितंबर को स्कूल बंद

Slug- मौसम अलर्ट पर स्कूल बंद

Category- Weather, Education, Pithoragarh, Champawat, Nainital

उत्तराखंड: मौसम चेतावनी के चलते पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल में 26 सितंबर को स्कूल बंद

एंकर-मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल जिलों में प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। तीनों जिलों में 26 सितंबर को कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। चंपावत में भारी से बहुत भारी और अत्यंत भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

वहीं पिथौरागढ़ और नैनीताल में भी भारी बारिश की संभावना को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर शिक्षण संस्थान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की अपील की है। भूस्खलन और पत्थर गिरने वाले संवेदनशील मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

चंपावत में शैक्षणिक गतिविधियां ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी।

वीडियो कैप्शन_ मौसम चेतावनी के चलते तीन जिलों में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी के कारण पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल जिलों के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 26 सितंबर को बंद रहे। यह कदम तेज़ हवाओं और बर्फ़बारी के खतरे से बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। स्कूल बंद होने से शिक्षण कार्यक्रम में अस्थायी व्यवधान आया, परन्तु यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन रक्षा को प्राथमिकता देता है। आम जनता पर इसका असर मुख्यतः शिक्षा में अंतराल और परिवहन में असुविधा के रूप में दिखाई देगा, परन्तु दीर्घकाल में यह सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।