राज्य

उत्तराखण्ड: मौसमी इन्फ्लुएंजा और श्वसन संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखण्ड: मौसमी इन्फ्लुएंजा और श्वसन संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी

देश के कुछ राज्यों में मौसमी इन्फ्लुएंजा और श्वसन संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए चम्पावत स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड़ में आ गया है। जिला प्रशासन ने अस्पतालों में आवश्यक तैयारियां दुरुस्त रखने और संक्रमण के मामलों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है।

चम्पावत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद चम्पावत में इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस के मामलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। संदिग्ध मरीजों की जानकारी आईएचआईपी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी, जबकि गंभीर लक्षण वाले मरीजों के नमूनों की जांच भी कराई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम को भी सक्रिय रखा गया है ताकि किसी क्षेत्र में संक्रमण के मामलों का समूह सामने आने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

बाइट- डॉ. देवेश चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चम्पावत

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।