राज्य

उत्तराखंड: मुजफ्फरनगर गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में न्याय गोष्ठी का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: मुजफ्फरनगर गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में न्याय गोष्ठी का आयोजन

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान हुए मुजफ्फरनगर गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में देहरादून के शहीद स्मारक में न्याय गोष्ठी का आयोजन किया गया। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में आंदोलनकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने मामले में न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग रखी। आंदोलनकारी मंच ने सरकार से मामले में प्रभावी पहल करने की अपील की, ताकि शहीदों के परिजनों को न्याय मिल सके।

बाइट- प्रदीप कुकरेती, प्रदेश प्रवक्ता, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।