राज्य

उत्तराखण्ड : मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव पाल ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखण्ड : मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव पाल ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

चमोली जनपद के नारायणबगड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाइप-बी में मिल रही लगातार शिकायतों के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव पाल ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवा वितरण साफ-सफाई, प्रसूता कक्ष और एंबुलेंस सेवा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं में कमियां सामने आईं।

सी.एम.ओ ने संबंधित व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता दलीप सिंह का कहना है कि अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, आवश्यक उपकरणों और एंबुलेंस सेवा जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया जाना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सी.एम.ओ के निरीक्षण के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार होगा जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

बाइट - डॉ. राजीव पाल, मुख्य चिकित्साधिकारी, चमोली

बाइट - दलीप सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।