राज्य

उत्तराखंड: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में ली बैठक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में ली बैठक

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड यानी यूआईआईडीबी की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रोजेक्ट्स को तय समयसीमा के अनुसार पूरा करने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

बैठक में शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के काम की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई। उन्होंने करीब दस महीने में सिर्फ 10 प्रतिशत काम होने पर डेडिकेटेड प्रोजेक्ट मैनेजर तैनात करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी परियोजनाओं के लिए टाइमलाइन के साथ PERT चार्ट तैयार करने और प्रत्येक बैठक में परियोजनावार प्रगति की समीक्षा करने को कहा।

उन्होंने कहा कि जिन प्रोजेक्ट्स में समय के अनुरूप काम नहीं हो रहा है, वहां देरी के कारणों की पहचान कर सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। कुंभ मेला 2027 को देखते हुए हरिद्वार क्षेत्र के प्राथमिकता वाले कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे करने के निर्देश दिए गए। सती कुंड से जुड़े कार्य 15 दिसंबर तक पूरे करने के लिए श्रमिकों और शिफ्ट की संख्या बढ़ाने को कहा गया।

इसके अलावा रिवर राफ्टिंग, पार्किंग और अन्य परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। वित्तीय मामलों की निगरानी के लिए फाइनेंसियल एवं ऑडिट कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।