उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने टिहरी के थत्यूड़ में किया तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
टिहरी जनपद की धनोल्टी विधानसभा के थत्यूड़ में आयोजित जौनपुर महोत्सव का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपदवासियों को 52 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 30 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं का लोकार्पण और 22 करोड़ रुपये की 15 योजनाओं का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनपुर महोत्सव जैसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने टिहरी के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि टिहरी झील के चारों ओर रिंग रोड निर्माण का कार्य गतिमान है। वहीं तिवाड़ गांव को होम स्टे गांव के रूप में विकसित किया गया है।
स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए एक जनपद एक उत्पाद और हिमालय हाट जैसी योजनाओं के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। इनमें धनोल्टी मोरियाणा-नागटिब्बा मोटर मार्ग निर्माण की स्वीकृति, पालीगाड़ से थत्यूड़ बाजार तक आवासीय क्षेत्र की बाढ़ सुरक्षा के लिए 273 लाख रुपये तथा भवान बाजार के आबादी क्षेत्र की सुरक्षा के लिए 4 करोड़ 72 लाख रुपये की स्वीकृति शामिल है।
इसके साथ ही थत्यूड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय बनाने की घोषणा की गई।
बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
💡 पृष्ठभूमि (Background)
टिहरी के थत्यूड़ में जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 52 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने और जनजीवन सुधार हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है। महोत्सव के दौरान 30 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं का लोकार्पण तथा 22 करोड़ रुपये की 15 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिससे क्षेत्रीय बुनियादी ढाँचे और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। जनता को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और अवसंरचना लाभ मिलेगी, जिससे सामाजिक-आर्थिक स्थि