राज्य

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में आज 21वां स्थापना दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने दूरस्थ क्षेत्रों तक शिक्षा पहुंचाकर बड़ा कार्य किया है।

वहीं इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। इससे दूरस्थ इलाकों में रह रहे यहां के युवाओ को बहुत फायदा मिल रहा है। इस दौरान विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्मिकों को सम्मानित भी किया गया। वहीं कुलपति नवीन चंद लोहनी ने बताता कि 21 वर्षों की इस यात्रा में विश्वविद्यालय ने लाखों छात्रों को शिक्षा से जोड़ा है, आगे भी हम गुणवत्ता के साथ विस्तार करेंगे।

बाइट 1- भगत सिंह कोश्यारी, मुख्य अतिथि, पूर्व राज्यपाल

बाइट 2- प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, कुलपति, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।