राज्य

उत्तराखंड: नैनीताल में सरकारी माध्यमिक विद्यालयों की समीक्षा बैठक आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: नैनीताल में सरकारी माध्यमिक विद्यालयों की समीक्षा बैठक आयोजित

नैनीताल जिले में सरकारी माध्यमिक विद्यालयों की शैक्षिक और वित्तीय गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने समीक्षा बैठक की। हल्द्वानी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी राजकीय माध्यमिक और पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति, बजट के उपयोग और शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा सुरेश चंद्र आर्या की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल 10 महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। इसमें समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजना के तहत संचालित कार्यक्रमों की प्रगति के साथ विद्यालयों को आवंटित यूनिफॉर्म, विद्यालय अनुदान, क्रीड़ा अनुदान, इको क्लब, आत्मरक्षा और करियर गाइडेंस कार्यक्रमों की धनराशि के उपयोग की स्थिति परखी गई।

बाइट - सुरेश चंद्र आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सरकारी माध्यमिक विद्यालयों की शैक्षिक और वित्तीय गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में जिले के सभी राजकीय माध्यमिक और पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया, और उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति, बजट के उपयोग तथा शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के उपायों पर चर्चा की। यह विषय शिक्षा सुधार और संसाधन प्रबंधन पर केंद्रित है, जो छात्रों और शिक्षकों के लिए बेहतर सीखने का माहौल सुनिश्चित करता है। इस बैठक से शैक्षि

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।