राज्य

उत्तराखंड में नकली और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए निगरानी तेज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड में नकली और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए निगरानी तेज

उत्तराखंड में नकली दवाओं और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। प्रदेशभर में दवा निर्माण इकाइयों और मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही राज्य की सीमाओं पर भी चेकिंग बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत विभाग दवाओं की गुणवत्ता, स्टॉक रिकॉर्ड और बिक्री संबंधी नियमों की जांच कर रहा है।

खास तौर पर डॉक्टर के वैध पर्चे के बिना प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की बिक्री रोकने पर जोर दिया जा रहा है। संदिग्ध दवाओं की आवाजाही पर नजर रखने के साथ संबंधित एजेंसियों के सहयोग से अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं, ड्रग्स फ्री उत्तराखंड मिशन के तहत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और दवाओं का दुरुपयोग रोकने पर भी जोर दिया जा रहा है।

बाइट- ताजबर सिंह जग्गी, अपर आयुक्त, एफ.डी.ए.

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।