अपराध

उत्तराखंड: नरेंद्रनगर में सीएम धामी ने 50वें मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का किया उद्घाटन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: नरेंद्रनगर में सीएम धामी ने 50वें मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर स्थित सामुदायिक मैदान में नौ दिवसीय 50वें मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर विधिवत शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं तथा स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

‎मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां कुंजापुरी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1974 से निरंतर आयोजित हो रहा यह मेला लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है। पांच दशकों की यात्रा पूरी कर चुका यह आयोजन धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के साथ व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री ने मेले के संस्थापक एवं तत्कालीन जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह पांगती के योगदान की सराहना करते हुए आयोजन समिति, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों और कलाकारों को मेले के आयोजन की बधाई दी है।

बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।