खेल

उत्तराखंड के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए ख़ुशख़बरी, आउट ऑफ टर्न नियुक्ति का शासनादेश जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए ख़ुशख़बरी, आउट ऑफ टर्न नियुक्ति का शासनादेश जारी

22 सितम्बर 2026, देहरादून: प्रदेश के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति प्रदान किए जाने का शासनादेश जारी हो गया है। इसके तहत 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में राजपत्रित व अराजपत्रित पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ियों में 34 स्वर्ण, 115 रजत और 94 कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण, गृह, परिवहन, वन तथा शिक्षा सहित विभिन्न विभागों में समायोजित किया जाएगा।

रेखा आर्या ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं और रोजगार के अवसर उपलब्ध हों, ताकि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के साथ अपने भविष्य को भी सुरक्षित कर सकें।

खेल मंत्री ने पदक विजेता खिलाड़ियों को इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया।

(इस स्टोरी फोल्डर में)

शासनादेश के आदेश की कॉपी

फोटो- रेखा आर्या, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, उत्तराखंड

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।