देश

उत्तराखंड: पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग भवन डिजाइन तैयार कर रहा सीबीआरआई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग भवन डिजाइन तैयार कर रहा सीबीआरआई

Slug- सीबीआरआई भवन डिजाइन

Category- विज्ञान एवं तकनीक, आवास, रुड़की

उत्तराखंड: पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग भवन डिजाइन तैयार कर रहा सीबीआरआई

एंकर- उत्तराखंड में केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान यानी सीबीआरआई रुड़की अलग-अलग जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप भवन डिजाइन तैयार करने पर काम कर रहा है। सीबीआरआई के निदेशक प्रोफेसर प्रदीप कुमार ने बताया कि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक बुकलेट तैयार की गई है, जिसमें पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग भवन डिजाइन शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के लिए करीब 10 से 12 डिजाइन तैयार किए गए हैं। इन भवनों की अनुमानित लागत एक लाख से ढाई लाख रुपये तक हो सकती है। डिजाइन तैयार करते समय जलवायु और आपदा जोखिम को ध्यान में रखा गया है, ताकि बाढ़, भीषण गर्मी और अन्य प्राकृतिक परिस्थितियों में भवन अधिक सुरक्षित और उपयोगी हो सकें।

सीबीआरआई ने चमोली के जोशीमठ क्षेत्र में पोर्टेबल भवन भी तैयार किए हैं।

बाइट- प्रो. प्रदीप कुमार, निदेशक, सीबीआरआई रुड़की

💡 पृष्ठभूमि (Background)

केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (CBRI) उत्तराखंड में पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग भवन डिजाइन तैयार कर रहा है। यह परियोजना भौगोलिक और जलवायु विविधताओं के अनुसार संरचनात्मक सुरक्षा और ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से है। इस कदम से राज्य के निर्माण क्षेत्र में नई तकनीकें अपनाई जा सकेंगी, जिससे भवनों की टिकाऊपन और लागत में सुधार होगा। आम जनता को बेहतर, सुरक्षित और ऊर्जा-किफायती आवास और सार्वजनिक भवनों से लाभ मिलेगा, साथ ही निर्माण उद्योग में रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।