राज्य

उत्तराखंड: पंचम सीमांत राज्य स्तरीय पर्वतीय विज्ञान महोत्सव का समापन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: पंचम सीमांत राज्य स्तरीय पर्वतीय विज्ञान महोत्सव का समापन

पर्वतीय क्षेत्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने, विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित पंचम सीमांत राज्य स्तरीय पर्वतीय विज्ञान महोत्सव का आज बागेश्वर में समापन हो गया। महोत्सव में विभिन्न जनपदों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मॉडल, वैज्ञानिक प्रश्नोत्तरी, नाटक और कविता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक समझ और नवाचार के माध्यम से प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत का कहना है कि पर्वतीय विज्ञान महोत्सव जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए विचारों को साझा करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

हमारा प्रयास है कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित न रहे, बल्कि विद्यार्थी इसे अपने दैनिक जीवन और स्थानीय समस्याओं के समाधान से भी जोड़ें। प्रतिभागी दीपेश सिंह का कहना है कि पर्वतीय विज्ञान महोत्सव में भाग लेकर मुझे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। यहां अलग-अलग जनपदों से आए विद्यार्थियों के विज्ञान मॉडल और प्रस्तुतियों को देखकर नए विचार मिले।

इस तरह के आयोजन हमें अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ विज्ञान को समझने और नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रतिभागी साक्षी गोस्वामी ने बताया कि इस महोत्सव में प्रतिभाग करना मेरे लिए एक अच्छा अनुभव रहा। यहां अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और दूसरे विद्यार्थियों के विचारों को जानने का अवसर मिला।

ऐसे आयोजन विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और हमें वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

बाइट 1- डॉ. दुर्गेश पंत, महानिदेशक यूकॉस्ट

बाइट 2- दीपेश सिंह, प्रतिभागी

बाइट 3- साक्षी गोस्वामी, प्रतिभागी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।