उत्तराखंड के पंजीकृत मदरसों में मिड डे मील शुरू करने की प्रक्रिया जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- मदरसों में मिड डे मील
Category- शिक्षा
उत्तराखंड के पंजीकृत मदरसों में मिड डे मील शुरू करने की प्रक्रिया जारी
एंकर-उत्तराखंड में मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को मिड डे मील का लाभ दोबारा दिलाने की दिशा में प्रक्रिया जारी है। इसके लिए मदरसों के पंजीकरण और मान्यता पर फोकस किया जा रहा है। प्रदेश के 452 पंजीकृत मदरसों में मिड डे मील की सुविधा फिर शुरू करने को लेकर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि फिलहाल पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद से पंजीकरण के बाद अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता दी जाएगी। इसके बाद मदरसों में मिड डे मील शुरू करने का रास्ता साफ हो सकता है।
बाइट- शादाब शम्स, अध्यक्ष, वक्फ बोर्ड, उत्तराखंड