राज्य

उत्तराखंड: पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेले का आगाज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेले का आगाज

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया। चार दिवसीय मेले में उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों और नेपाल से किसान पहुंचे हैं। मेले में कृषि से जुड़े 560 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। इस दौरान राज्यपाल ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर किसानों, छात्रों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से जानकारी ली।

कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों में हो रहे कृषि शोध को लैब टू लैंड की तर्ज पर किसानों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने जैविक और पारंपरिक खेती के साथ शहद, एरोमा और मिलेट की नई क्रांति पर जोर दिया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस बार मेले में 51 प्रजातियों के धान के बीज का संकलन आकर्षण का केंद्र है और प्रदेश कृषि के क्षेत्र में नई क्रांति के लिए तैयार है।

बाइट- गुरमीत सिंह, राज्यपाल

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड के पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेले का आरम्भ हुआ, जहाँ 560 से अधिक स्टॉल पर कृषि उत्पाद एवं उपकरण प्रदर्शित हुए। यह आयोजन किसानों के लिए नई तकनीकें और बाजार के अवसरों से परिचित कराने हेतु महत्वपूर्ण है। मेले से किसानों को नवीनतम कृषि ज्ञान, सस्ते उपकरण और विपणन सहायता मिलेगी, जिससे उनकी आय बढ़ेगी और कृषि क्षेत्र की समग्र दक्षता में सुधार होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।