राज्य

उत्तराखंड: पंतनगर किसान मेले में नवाचार मॉडल, एक एकड़ खेती से 3 लाख तक आय की संभावना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: पंतनगर किसान मेले में नवाचार मॉडल, एक एकड़ खेती से 3 लाख तक आय की संभावना

ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर में आयोजित 'किसान मेले में कृषि क्षेत्र में नवाचार के कई मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई है। विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों और छात्रों द्वारा ऐसे मॉडलों को प्रदर्शित किया गया जो भविष्य में सीमांत किसानों और महिलाओं के आर्थिक उत्थान में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

पंतनगर किसान मेले में प्रदर्शित, एक एकड़ मॉडल में खेती के साथ मछली पालन, सब्जी, गन्ना और पशुपालन को जोड़ा गया है। उचित प्रबंधन और संसाधनों के बेहतर उपयोग से इस मॉडल से सालाना करीब 'ढाई से 3 लाख रुपये तक आय की संभावना बताई गई है। किसान मेले में छात्रों ने अनोखी पहल करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को अच्छी कीमतों में बेचने के गुर सिखाए।

बाइट 1– डी.के. सिंह, प्राध्यापक, पंतनगर विश्वविद्यालय

बाइट 2– दीपांशी बमेटा, छात्रा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।