राज्य

उत्तराखंड: पंतनगर विश्वविद्यालय ने विकसित किया ‘पंत वीड गाइड’ ऐप

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: पंतनगर विश्वविद्यालय ने विकसित किया ‘पंत वीड गाइड’ ऐप

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर द्वारा कृषि विज्ञान एवं अनुसंधान को डिजिटल तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए'पंत वीड गाइड'मोबाइल ऐप विकसित किया गया है। यह ऐप किसानों, कृषि विद्यार्थियों, शोधार्थियों और कृषि विशेषज्ञों को खरपतवारों की पहचान और उनके प्रभावी नियंत्रण से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराता है।

इस ऐप की विशेष बात है कि इसका संचालन डाउनलोड करने के बाद ऑफलाइन या बिना इंटरनेट भी होता है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शिवेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि खरपतवार नियंत्रण की यह नवीनतम डिजिटल तकनीक है। इस ऐप में किसानों के लिए खरीफ और रवि की 45 फसलों के खरपतवार की पहचान और नियंत्रण संबंधित सभी जानकारियां समाहित की गई है।

पंतनगर विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ एसपी सिंह ने बताया कि खरपतवार प्रबंधन ऐप देश का पहला ऐसा ऐप है जो हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में उपलब्ध है। लगभग एक महीना पहले लॉन्च हुए इस ऐप को अभी तक करीब 14 हजार किसानों ने डाउनलोड किया है। इस ऐप को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग के छात्र राहुल भट्ट ने बताया कि अभी यह ऐप एंड्राइड फोन के लिए बनाया गया है।

इसको आईफोन के लिए बनाने की दिशा में कार्य चल रहा है।

बाइट 1- डॉ शिवेंद्र कुमार कश्यप, कुलपति, पंतनगर विश्वविद्यालय

बाइट 2- प्रोफ़ेसर डॉ एसपी सिंह, सस्य विज्ञान

बाइट 3- राहुल भट्ट, इंजीनियरिंग का छात्र

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।