राज्य

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल: 641 किलोमीटर से अधिक सड़कें हुईं गड्ढामुक्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल: 641 किलोमीटर से अधिक सड़कें हुईं गड्ढामुक्त

स्लग- पौड़ी में सड़कें गड्ढामुक्त (पौड़ी गढ़वाल)

Category- विकास / सड़क

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल: 641 किलोमीटर से अधिक सड़कें हुईं गड्ढामुक्त

एंकर- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे सड़क गड्ढामुक्त अभियान का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। अभियान के तहत पौड़ी गढ़वाल में 641 किलोमीटर से अधिक सड़कों को गड्ढामुक्त किया गया है। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग और लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाले मार्ग शामिल हैं।

हालांकि, अभी भी कई ग्रामीण संपर्क मार्ग इस अभियान से पूरी तरह नहीं जुड़ पाए हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि पीएमसी, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों ने आपसी समन्वय से यह कार्य पूरा किया है। अभियान के तहत किए गए कार्यों की संबंधित तहसीलों के एसडीएम और अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग भी की गई।

बाइट- स्वाति एस. भदौरिया, जिलाधिकारी, पौड़ी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।