राज्य

उत्तराखंड: पौड़ी: लोक संस्कृति और परंपराओं के रंगों से सजा शरदोत्सव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: पौड़ी: लोक संस्कृति और परंपराओं के रंगों से सजा शरदोत्सव

स्लग- शरदोत्सव-2026 का भव्य आगाज (पौड़ी)

Category- संस्कृति / पर्यटन

उत्तराखंड: पौड़ी: लोक संस्कृति और परंपराओं के रंगों से सजा शरदोत्सव

एंकर- उत्तराखंड के पौड़ी जिले में पहाड़ की लोक संस्कृति, परंपराओं और प्रतिभाओं का उत्सव शुरू हो गया है। रामलीला मैदान में तीन दिवसीय शरदोत्सव-2026 का सोमवार को भव्य आगाज हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ध्वजारोहण कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूली बच्चों की आकर्षक झांकियों, लोकनृत्यों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। शरदोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि ऐसे आयोजन उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का काम करते हैं।

बाइट- तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री

वीओ- 16 से 18 नवंबर तक आयोजित इस महोत्सव में प्रदेश के कई प्रसिद्ध लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें हेमा नेगी करासी, किशन महिपाल, रेशमा शाह और अमित सागर शामिल हैं। इसके साथ ही जागर, तांदी, छोपती और पांडव नृत्य के जरिए उत्तराखंड की लोक विरासत को मंच मिलेगा।

बाइट- राजकुमार पोरी, विधायक पौड़ी

वीओ-नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने कहा कि शरदोत्सव का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के साथ पौड़ी की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना और पर्यटन को बढ़ावा देना है। महोत्सव के जरिए स्थानीय कलाकारों और लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

बाइट- हिमानी नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शरदोत्सव-2026 पौड़ी जिले में लोक संस्कृति और परंपराओं के रंगों से सजा एक तीन दिवसीय महोत्सव है, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ध्वजारोहण के साथ भव्य रूप से आरम्भ किया। यह कार्यक्रम क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करने और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। ऐसी पहल से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है, जिससे उनकी प्रतिभा को पहचान मिलती है। इसके अलावा, यह पर्यटन को प्रोत्साहित कर आर्थिक विकास में योगदान देता है और लोगों में सांस्कृतिक गर्व तथा सामुदायिक ए

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।