राज्य

उत्तराखंड: पौड़ी: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ग्रामीणों को दी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: पौड़ी: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ग्रामीणों को दी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी

स्लग- नुक्कड़ नाटकों से योजनाओं का प्रचार (पौड़ी)

Category- जनकल्याणकारी योजनाएं / सूचना

उत्तराखंड: पौड़ी: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ग्रामीणों को दी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी

एंकर- उत्तराखंड के पौड़ी जिले में केंद्र और राज्य सरकार की रोजगारपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सूचना विभाग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गढ़वाली नुक्कड़ नाटकों का सहारा ले रहा है। जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने बताया कि सरकार की ओर से रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

इन योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में सूचना विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक और नुक्कड़ नाटक दल गांव-गांव जाकर स्थानीय भाषा में कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं और लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर रहे हैं।वहीं सूचना विभाग में पंजीकृत समिति के सदस्यों की मानें तो गढ़वाली भाषा में नुक्कड़ नाटकों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जब ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी जाती है, तो महिलाएं और अन्य ग्रामीण इसे बेहद आसानी से समझ पाते हैं।

उन्होंने बताया कि उनके कार्यक्रमों का सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है।

बाइट- योगेश पोखरियाल, जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी

बाइट – ज्योति सुंदरियाल, सदस्य

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गढ़वाली नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकार की रोजगारपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुँचाई जा रही है। यह पहल सूचना विभाग द्वारा की गई है ताकि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि ग्रामीण इलाकों में सूचना का अभाव अक्सर योजनाओं के लाभ से वंचित रहने का कारण बनता है। सांस्कृतिक मंचों के जरिए लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक करने से जागरूकता बढ़ेगी, भागीदारी में सुधार होगा और आर्थिक स

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।