राज्य

उत्तराखंड: पौड़ी: 6 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणपत्र

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: पौड़ी: 6 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणपत्र

स्लग- पौड़ी के 6 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को NQAS प्रमाणन (पौड़ी गढ़वाल)

Category- स्वास्थ्य

उत्तराखंड: पौड़ी: 6 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणपत्र

एंकर- उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पौड़ी गढ़वाल से अच्छी खबर सामने आई है। जिले के 190 स्वास्थ्य उपकेंद्रों में से छह को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक यानी NQAS का प्रमाणन मिला है। इन केंद्रों ने निर्धारित 12 गुणवत्ता मानकों पर अपनी सेवाओं और व्यवस्थाओं को खरा साबित किया है।

प्रमाणन मिलने के बाद इन उपकेंद्रों में गर्भवती महिलाओं की देखभाल, प्रसव पूर्व जांच, शिशु एवं बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण और गंभीर व पुरानी बीमारियों की स्क्रीनिंग जैसी स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक प्रमाणित केंद्र को दो लाख रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।

इससे आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं का विस्तार किया जा सकेगा। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर मोनिका रावत ने बताया कि प्रमाणन मिलने के बाद ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। केंद्रों पर पहले से ही नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।

अब प्रोत्साहन राशि मिलने से निर्धारित गुणवत्ता मानकों को और बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा।

बाइट- मोनिका रावत, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के छह स्वास्थ्य उपकेंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणपत्र (NQAS) मिला है। यह प्रमाणपत्र केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है, जो स्वास्थ्य सुविधाओं के मानकों और सेवाओं की गुणवत्ता को मान्यता देता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि पहाड़ी क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर बढ़ रहा है और सरकार के स्वास्थ्य सुधार कार्यक्रमों का प्रभाव दिखाई दे रहा है। आम जनता के लिए इसका मतलब है कि उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा, प्रशिक्षित कर्मी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।