उत्तराखंड: पौड़ी: तरुली गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- गुलदार पिंजरे में कैद (पौड़ी)
Category- वन्यजीव / मानव-वन्यजीव संघर्ष
उत्तराखंड: पौड़ी: तरुली गांव में पिंजरे में कैद हुआ नर गुलदार
एंकर- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के खिर्सू विकासखंड स्थित तरुली गांव में वन विभाग को गुलदार पकड़ने में सफलता मिली है। बीती रात एक नर गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने से तरुली सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं पौड़ी रेंज के रेंजर नक्षत्र शाह के अनुसार करीब 4 से 5 वर्ष आयु के नर गुलदार को पिंजरे में कैद किया गया है।
उसे तत्काल नागदेव रेंज कार्यालय लाया गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्राम प्रधान कुलदीप गुसाईं ने गुलदार के पकड़े जाने पर राहत जताते हुए वन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया। वहीं वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि गुलदार के पकड़े जाने के बावजूद क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी जारी रहेगी।
बाइट-1 नक्षत्र शाह, रेंजर, पौड़ी रेंज
बाइट-2 कुलदीप गुसाईं, ग्राम प्रधान