राज्य

उत्तराखंड: पौड़ी में वन्यजीव सप्ताह का समापन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: पौड़ी में वन्यजीव सप्ताह का समापन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

स्लग- वन्यजीव सप्ताह समापन- पौड़ी

Category- वन्यजीव / पर्यावरण / पौड़ी

उत्तराखंड: पौड़ी में वन्यजीव सप्ताह का समापन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

एंकर-वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में मनाया गया वन्यजीव सप्ताह आज उत्तराखंड के पौड़ी जिले में संपन्न हो गया। 2 से 8 अक्टूबर तक चले अभियान के दौरान वन विभाग की ओर से स्कूलों, विश्वविद्यालयों और वन पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। निबंध, लेखन, मैराथन दौड़ और बर्ड वॉचिंग जैसी प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। पौड़ी मुख्यालय में आयोजित समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

बाइट-1 राजकुमार पोरी, विधायक, पौड़ी

वन विभाग के मुताबिक वन्यजीव सप्ताह के दौरान लोगों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में आमजन की भूमिका पर भी जोर दिया गया।

बाइट-2 पवन नेगी, डीएफओ, पौड़ी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।