खेल

उत्तराखंड: पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री ने आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 के विजेताओं को किया सम्मानित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड:  पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री ने आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 के विजेताओं को किया सम्मानित

स्लग- आदि कैलाश परिक्रमा रन

Category- खेल / पर्यटन

उत्तराखंड: पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री ने आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 के विजेताओं को किया सम्मानित**

**एंकर-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जिले के गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। उन्होंने 70 और 42 किलोमीटर दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत कर धावकों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान रं समुदाय ने पारंपरिक वेशभूषा में मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि कैलाश परिक्रमा रन साहस, संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि मई 2027 के पहले सप्ताह में ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’ आयोजित की जाएगी। यह दौड़ करीब 5,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माणा पास से शुरू होकर बदरीनाथ और जोशीमठ होते हुए औली तक पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार के अवसरों का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

**बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।