उत्तराखंड: पॉलिटेक्निक कॉलेजों में निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- पॉलिटेक्निक कॉलेजों की समीक्षा
Category- तकनीकी शिक्षा / रोजगार
उत्तराखंड: पॉलिटेक्निक कॉलेजों में निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश
एंकर- उत्तराखंड के तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। देहरादून के आमावाला स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने छात्र-छात्राओं को आधुनिक प्रयोगशालाएं, बेहतर पुस्तकालय और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
मंत्री ने कहा कि जिन पॉलिटेक्निक कॉलेजों में छात्रावासों की आवश्यकता है, वहां की डीपीआर प्राथमिकता के आधार पर शासन को भेजी जाए। उन्होंने छात्रों के लिए शुद्ध पेयजल, खेल सामग्री, ओपन जिम और पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। डॉ. धन सिंह रावत ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवंबर में बड़े स्तर पर तीन रोजगार मेले आयोजित करने की तैयारी करने को कहा।
इन मेलों में पॉलिटेक्निक पासआउट विद्यार्थियों के साथ अन्य बेरोजगार युवा भी शामिल हो सकेंगे। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि लोहाघाट, सल्ट, दन्या, गरुड़, गैरसैंण, नई टिहरी, पंतनगर और काशीपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में भवन निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं।