उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर कांग्रेस और यूकेडी ने सरकार को घेरा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 26 साल पूरे होने पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने एक साथ प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। दोनों दलों ने राज्य में भेदभाव की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे उत्तराखंड के विकास को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अब राज्य बनाने के बाद उसे बचाने की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड ने 26 वर्षों में विकास के कई पड़ाव पार किए हैं, लेकिन राज्य में जितना विकास होना चाहिए था, उतना नहीं हो पाया। उन्होंने सरकार पर मेरा-तेरा की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की परिपाटी प्रदेश के हित में नहीं है और इससे राज्य को नुकसान हो रहा है।
वहीं, उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य स्थापना दिवस को खुशी के बजाय चेतावनी का दिन बताया। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता देवचंद उत्तराखंडी ने कहा कि जिस सपनों के उत्तराखंड के लिए आंदोलन किया गया था, वह सपना आज भी अधूरा है। उन्होंने कहा कि 26 वर्षों में प्रदेश ने 11 मुख्यमंत्री देखे हैं और राज्य के हर घर पर कर्ज का बोझ बढ़ा है। ऐसे में अब राज्य निर्माण के बाद राज्य को बचाने की लड़ाई लड़नी होगी।
बाइट 1- गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
बाइट 2- देवचंद उत्तराखंडी, केंद्रीय प्रवक्ता, यूकेडी
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उत्तराखंड राज्य स्थापना के 26वें वर्ष पर देहरादून में कांग्रेस और यूकेडी ने सरकार पर निशाना साधा, यह विषय है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य की राजनीतिक गतिशीलता और विकास नीतियों पर सवाल उठाती है, खासकर भेदभाव और संसाधन वितरण के मुद्दों को उजागर करती है। आम जनता पर इसका असर हो सकता है कि सरकार की नीतियों पर विश्वास घटे, विकास योजनाओं में देरी हो, और सामाजिक विभाजन बढ़े, जिससे नागरिकों को अपने अधिकारों और संसाधनों के लिए संघर्ष करना पड़े।