देश

उत्तराखंड: राज्यपाल ने महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: राज्यपाल ने महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून स्थित लोक भवन में, महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर, पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ और भातखंडे संगीत महाविद्यालय देहरादून के कलाकारों ने गांधी जी के प्रिय भजनों और रामधुन की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानवता का संदेश देता है, जबकि शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।