राजनीति

उत्तराखंड राज्यसभा सीट के लिए BJP के दिनेश आर्य ने भरा नामांकन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड राज्यसभा सीट के लिए BJP के दिनेश आर्य ने भरा नामांकन

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर: उत्तराखंड की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार दिनेश आर्य ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। आर्य ने राज्य विधानसभा में सचिव को अपना नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

फिलहाल यह सीट भाजपा के नरेश बंसल के पास है, जिनका छह साल का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। राज्यसभा की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा। राज्य विधानसभा में भाजपा के संख्या बल को देखते हुए इस बार भी यह सीट उसके खाते में जाने की संभावना है। विधानसभा की 70 सीटों में भाजपा के 47 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 20 सदस्य हैं। एक सीट बहुजन समाज पार्टी और दो सीटें निर्दलीय सदस्यों के पास हैं।

Caption: भाजपा उम्मीदवार दिनेश आर्य ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया.

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।