अपराध

उत्तराखंड: रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार

नैनीताल जिले के रामनगर में दहेज उत्पीड़न से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि 20 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। मामले में पुलिस ने मृतका के पति, सास, ननद और जेठ को गिरफ्तार किया है। नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी के मुताबिक, कोहिनूर की शादी करीब पांच महीने पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और नकदी की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर नवविवाहिता का उत्पीड़न किया जा रहा था।

पुलिस जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पति समेत चार परिजनों की कथित संलिप्तता सामने आई। आरोप है कि कोहिनूर के साथ मारपीट की गई, उसका गला घोंटा गया और गर्दन की हड्डियां तोड़कर हत्या कर दी गई। इसके बाद घटना को आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया गया। रामनगर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

बाइट- मंजूनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।