राज्य

उत्तराखंड: ऋषिकेश: एम्स में 125 नवप्रवेशी मेडिकल विद्यार्थियों को दिलाई गई महर्षि चरक शपथ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: ऋषिकेश: एम्स में 125 नवप्रवेशी मेडिकल विद्यार्थियों को दिलाई गई महर्षि चरक शपथ

स्लग- एम्स में व्हाइट कोट सेरेमनी (ऋषिकेश)

Category- शिक्षा / चिकित्सा

उत्तराखंड: ऋषिकेश: एम्स में 125 नवप्रवेशी मेडिकल विद्यार्थियों को दिलाई गई महर्षि चरक शपथ

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जिले में स्थित ऋषिकेश एम्स में एमबीबीएस 2026 बैच के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में 125 भावी डॉक्टरों को महर्षि चरक शपथ दिलाई गई। दिल्ली एम्स के निदेशक प्रोफेसर निखिल टंडन और आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ.

राजीव बहल ने विद्यार्थियों को चिकित्सा पेशे की गरिमा, सेवा और समर्पण का संदेश दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट शोध करने वाले विशेषज्ञों को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि व्हाइट कोट केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि अनुशासन, संवेदनशीलता और मरीजों के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने नवोदित डॉक्टरों से मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

बाइट-: प्रोफेसर निखिल टंडन, निदेशक, दिल्ली एम्स

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड के ऋषिकेश में एम्स में 125 नए मेडिकल छात्रों को महर्षि चरक शपथ दिलाई गई। यह शपथ उनके चिकित्सा करियर की शुरुआत में नैतिक जिम्मेदारी और रोगी-केंद्रित सेवा की प्रतिबद्धता दर्शाती है। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण आधिकारिक क्षण है, बल्कि स्वास्थ्य शिक्षा के मानकों को बढ़ाने में भी योगदान देता है। आम जनता को यह आशा देती है कि आने वाली पीढ़ी के डॉक्टर बेहतर नैतिक प्रशिक्षण से सुसज्जित होंगे, जिससे रोगियों का विश्वास और स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में सुधार संभव है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।