राज्य

उत्तराखंड: ऋषिकेश में कल लगेगा बहुउद्देशीय सेवा शिविर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड:  ऋषिकेश में कल लगेगा बहुउद्देशीय सेवा शिविर

स्लग- ऋषिकेश बहुउद्देशीय शिविर

उत्तराखंड: ऋषिकेश में कल लगेगा बहुउद्देशीय सेवा शिविर

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के ऋषिकेश में कल यानी 15 अक्टूबर को सेवा संकल्प पर्व के तहत सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर लगाया जाएगा। चंद्रेश्वर नगर के रजत जयंती पार्क में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। शिविर में स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवाएं, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, प्रमाणपत्र और राशन कार्ड से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। शिविर में किसानों, श्रमिकों और आम लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।