राज्य

उत्तराखंड: ऋषिकेश: मुख्यमंत्री ने रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: ऋषिकेश: मुख्यमंत्री ने रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

स्लग- रजत जयंती पार्क का लोकार्पण (ऋषिकेश)

Category- विकास / जनसुविधाएं

उत्तराखंड: ऋषिकेश: मुख्यमंत्री ने रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

एंकर- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून जिले के ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर स्थित रजत जयंती पार्क का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के करीब एक दर्जन अन्य पार्कों का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम के साथ ही पार्क परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ भी किया गया।

शिविर में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया। यहां वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग और किसान पेंशन के आवेदन, सत्यापन और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए और जरूरतमंदों को निःशुल्क सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश के विकास को लेकर कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए वाटर ड्रेनेज प्लान तैयार किया गया है। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बन चुकी है और जल्द ही इसे स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रजत जयंती पार्क का लोकार्पण उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर में किया गया। यह पार्क राज्य के विकास और जनसुविधा कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें वर्चुअल माध्यम से अन्य दर्जन पार्कों का भी उद्घाटन हुआ। यह कदम राज्य की बुनियादी ढाँचे को बेहतर बनाने और नागरिकों के लिए हरित स्थान उपलब्ध कराने के प्रयासों को दर्शाता है। ऐसे पार्कों से पर्यावरणीय संतुलन, शारीरिक स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण में सुधार होता है। आम जनता के लिए यह एक नया मनोरंजन स्थल और स्वस्थ जीवनशैली

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।