राज्य

उत्तराखंड: ऋषिकेश में भी विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: ऋषिकेश में भी विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

स्लग- विजयदशमी ऋषिकेश

Category- पर्व / स्थानीय समाचार

उत्तराखंड: ऋषिकेश में भी विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

एंकर- देशभर के साथ ही उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जिले के ऋषिकेश में भी विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि, तीर्थनगरी के त्रिवेणी घाट पर इस बार एक अप्रत्याशित घटना देखने को मिली। सुभाष क्लब दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा मेले के शुरू होने से पहले ही रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों में अचानक आग लग गई।

इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। त्रिवेणी घाट पर हर साल दशहरा मेला देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। लेकिन इस बार रामलीला मंचन से पहले ही पुतलों के जल जाने से दर्शकों में निराशा देखने को मिली। वहीं, दशहरा कमेटी के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि इस बार रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को इलेक्ट्रिक माध्यम से जलाया जाना था।

जांच के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से तीनों पुतलों में अचानक आग लग गई।

बाइट- संजय शर्मा, अध्यक्ष, दशहरा कमेटी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

विजयदशमी का पर्व ऋषिकेश में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहाँ त्रिवेणी घाट पर एक अप्रत्याशित घटना देखने को मिली। यह विषय भारतीय सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार दशहरा के महत्त्वपूर्ण उत्सव को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि कैसे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियाँ एकसाथ चलती हैं, और यह भी बताती है कि स्थानीय क्लबों की भूमिका कैसे उत्सव को सजीव बनाती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, क्योंकि यह समुदाय में एकता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करत

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।