राज्य

उत्तराखंड: रुड़की: प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए बनेंगे प्लास्टिक घर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: रुड़की: प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए बनेंगे प्लास्टिक घर

स्लग- प्लास्टिक कचरे का निस्तारण (रुड़की)

Category- पर्यावरण / स्वच्छता

उत्तराखंड: रुड़की: प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए बनेंगे प्लास्टिक घर

एंकर- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की नगर निगम ने शहर को स्वच्छ बनाने और प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण के लिए पहल तेज कर दी है। इसके तहत शहर के कुछ स्थानों पर विशेष प्लास्टिक बैंक लगाए गए हैं, जहां लोग चिप्स-कुरकुरे के खाली पैकेट और प्लास्टिक की बोतलें डाल सकते हैं। शुरुआती परिणाम उत्साहजनक मिलने के बाद अब नगर निगम की ओर से अन्य वार्डों में भी प्लास्टिक घर बनाने की योजना तैयार की गई है।

इन प्लास्टिक बैंकों में जमा कचरे को नगर निगम की टीम एकत्र कर ले जाती है। निगम की ओर से शहरवासियों से अपील की जा रही है कि वे घरों से निकलने वाले सूखे प्लास्टिक कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय प्लास्टिक घरों में डालें। इससे प्लास्टिक को नहरों और नालों में जाने से रोका जा सकेगा। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक एकत्र किए गए प्लास्टिक को रिसाइकिल भी किया जाएगा।

बाइट- गोपाल राम बिनवाल, मुख्य नगर आयुक्त, नगर निगम, रुड़की

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रुड़की नगर निगम ने प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिये ‘प्लास्टिक घर’ स्थापित किये हैं। यह पहल शहर को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिये है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि प्लास्टिक प्रदूषण से जल, मिट्टी और वन्यजीव प्रभावित होते हैं। प्लास्टिक घर से कचरे का सही प्रबंधन संभव होगा, जिससे गंदगी कम होगी और स्वास्थ्य जोखिम घटेंगे। आम जनता को भी प्लास्टिक पैकेट जमा करने का आसान माध्यम मिलेगा, जिससे कचरा कम होगा और शहर की छवि बेहतर होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।