अपराध

उत्तराखंड: रुद्रनाथ से लौटते समय पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया स्वच्छता अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड:  रुद्रनाथ से लौटते समय पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया स्वच्छता अभियान

Category- पर्यावरण / पर्यटन

उत्तराखंड: रुद्रनाथ से लौटते समय पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया स्वच्छता अभियान

एंकर- उत्तराखँड के चमोली जिले में भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद वापसी मार्ग पर चमोली पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने ल्वीटी बुग्याल में स्वच्छता अभियान चलाया। जवानों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बुग्याल क्षेत्र में फैले कचरे को एकत्रित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने कहा कि हिमालय के बुग्याल उत्तराखंड की अनमोल प्राकृतिक धरोहर हैं। इनकी सुंदरता बनाए रखना और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। चमोली पुलिस और एसडीआरएफ ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की कि धार्मिक यात्राओं के दौरान प्लास्टिक, खाद्य पदार्थों के रैपर और अन्य कचरा पैदल मार्गों व बुग्यालों में न छोड़ें।

अपने साथ लाए सामान से उत्पन्न कचरे को वापस लाकर निर्धारित स्थान पर ही निस्तारित करें, ताकि हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता सुरक्षित रह सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।