उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग: दीपावली पर सुरक्षा को लेकर व्यापारियों को किया जागरूक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- दीपावली सुरक्षा बैठक (रुद्रप्रयाग)
Category- पुलिस / त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग: दीपावली पर सुरक्षा को लेकर व्यापारियों को किया जागरूक
एंकर- धनतेरस और दीपावली पर्व को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड की रुद्रप्रयाग पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोनप्रयाग पुलिस ने त्रियुगीनारायण में स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों के साथ बैठक की। एसएचओ सोनप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आगजनी जैसी घटनाओं की रोकथाम को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस ने पटाखों की दुकानों को निर्धारित और सुरक्षित स्थानों पर संचालित करने, अग्निशमन उपकरण रखने और दुकानों की विद्युत वायरिंग की जांच कराने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को देने को कहा। वहीं पुलिस ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से पर्व के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।