खेल

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग: खेल महाकुंभ में पहली बार वॉलीबॉल के साथ कैरम मैराथन और कबड्डी भी शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग: खेल महाकुंभ में पहली बार वॉलीबॉल के साथ कैरम मैराथन और कबड्डी भी शामिल

स्लग- सौंराखाल में खेल महाकुंभ का आयोजन (रुद्रप्रयाग)

Category- खेल / ग्रामीण प्रतिभा

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग: खेल महाकुंभ में पहली बार वॉलीबॉल के साथ कैरम मैराथन और कबड्डी भी शामिल

एंकर- उत्तराखंड के गांवों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है तो उन्हें बेहतर मंच और अवसर देने की। इसी उद्देश्य से रुद्रप्रयाग के पश्चिम भरदार क्षेत्र के सौंराखाल में दो दिवसीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज सौंराखाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बचन सिंह राणा की स्मृति में आयोजित इस खेल महाकुंभ का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने किया।

पिछले 15 वर्षों से आयोजित हो रहे इस आयोजन में पहली बार वॉलीबॉल के साथ कैरम, मैराथन और कबड्डी को भी शामिल किया गया है। वॉलीबॉल में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जबकि मैराथन और कैरम में 40 से अधिक बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर देते हैं।

बाइट- तनुजा राणा, खिलाड़ी

बाइट- साक्षी, खिलाड़ी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के पश्चिम भरदार क्षेत्र के सौंराखाल में दो दिवसीय खेल महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, जिसमें वॉलीबॉल के साथ कैरम मैराथन और कबड्डी भी पहली बार शामिल की गई हैं। यह कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं को अपने खेल कौशल दिखाने का नया मंच देता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे ग्रामीण खेल प्रतिभा को पहचान मिलने का मौका मिलता है और खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। इससे आम जनता को स्थानीय खेल संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।