राज्य

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग: शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग: शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

स्लग- केदारनाथ धाम के कपाट बंद (रुद्रप्रयाग)

Category- धर्म / पर्यटन

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग: शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

एंकर- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। वैदिक मंत्रोच्चार और भारतीय सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुई।

कपाट बंद होने के इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु साक्षी बने। अब आगामी छह माह तक ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान केदारनाथ की नियमित पूजा-अर्चना होगी। श्रद्धालु शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचकर बाबा के दर्शन कर सकेंगे। इस वर्ष केदारनाथ धाम में 19 लाख 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

बाइट- विनीत पोस्ती, सदस्य, श्री बदरी-केदार मंदिर समिति

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल में बंद होने का निर्णय रुद्रप्रयाग जिले के विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग की धार्मिक गतिविधियों पर असर डालता है। यह कदम हिमालय की कठोर सर्दियों में पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। बंद होने से वर्ष के इस समय में धाम पर आने वाले भक्तों की संख्या घटेगी, जिससे स्थानीय पर्यटन उद्योग और आसपास के गांवों की अर्थव्यवस्था पर अस्थायी प्रभाव पड़ेगा। साथ ही, यह निर्णय धार्मिक आयोजनों की योजनाओं में बदलाव लाकर भक्तों क

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।