अपराध

उत्तराखंड: रुद्रपुर में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: रुद्रपुर में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

राज्य में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग उत्तराखंड की सड़क सुरक्षा लीड एजेंसी के तत्वावधान में रूद्रपुर में एक संस्था के सहयोग से परिवहन सहायक निरीक्षकों एवं परिवहन आरक्षियों का एक दिवसीय सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा ने किया।

इस दौरान संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा ने बताया कि राज्य निर्माण के समय लगभग 5 लाख गाड़ियां थी जबकि आज 40 लाख हो गयी हैं। सहायक निदेशक सड़क सुरक्षा नरेश संगल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं पूरे देश में चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के वर्ष 2030 तक सड़क सुरक्षा के लक्ष्य को 50 फीसदी कम करने के लक्ष्य को जन जागरूकता के माध्यम पूरा किया जाएगा।

बाइट 1- राजीव कुमार मेहरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त, कुमाऊं

बाइट 2- नरेश संगल, असिस्टेंट डायरेक्टर, रोड सेफ्टी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।