उत्तराखंड: रुद्रपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बच्चों को सुरक्षित बचपन का अधिकार दिलाने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रुद्रपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। नालसा के तत्वावधान में 26 से 31 अक्टूबर तक चल रहे ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत नवोदय विद्यालय में जिला न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
इस दौरान बच्चों को गुड टच, बैड टच और पॉक्सो कानून की जानकारी देते हुए गलत स्पर्श की स्थिति में चुप न रहने और तुरंत अभिभावकों या विश्वसनीय व्यक्ति को बताने के लिए जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अभियान के तहत छह दिनों में जिले के करीब 150 स्कूलों के बच्चों को जागरूक करने का लक्ष्य रखा है।
वहीं, छात्राओं ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसी जानकारी हर बच्चे तक पहुंचनी चाहिए, ताकि वे अपने अधिकारों को समझें और खुद को सुरक्षित रख सकें।
बाइट 1- ममता पंत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
बाइट 2- जसमीत कौर, छात्रा