राज्य

उत्तराखंड के सभी मदरसों को शिक्षा बोर्ड से मान्यता लेने के निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड के सभी मदरसों को शिक्षा बोर्ड से मान्यता लेने के निर्देश

अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने आज काठगोदाम सर्किट हाउस में अल्पसंख्यक बच्चों की उच्च शिक्षा और जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपद के समस्त मदरसों के प्रबंधक, धर्मगुरु, उलेमा, मौलाना और संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया गया। प्राधिकरण के अध्यक्ष ने सभी मदरसों को उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से अनिवार्य रूप से मान्यता लेने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी रंजीत सिंह नेगी ने बताया कि जनपद के सभी मदरसों को जल्द से जल्द उत्तराखंड बोर्ड से मान्यता लेने के लिए कहा गया है, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

वहीं मदरसा संचालित कर रहे मोहम्मद जावेद ने बताया कि उन्होंने सरकार के निर्देशों के क्रम में अपने मदरसे की मान्यता के लिए आवेदन कर दिया है और वे सरकार के सभी नियमों का पालन करेंगे।

बाइट 1- डॉ. सुरजीत सिंह गांधी, अध्यक्ष, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण

बाइट 2- रंजीत सिंह नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल

बाइट 3- मोहम्मद जावेद, मदरसा प्रबंधक, रामनगर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।