उत्तराखंड में 2 सड़क हादसे, 13 की मौत:इनमें MP-UP के 2-2; नदी में बस, खाई में बोलेरो गिरी, यहां 5 साल में 31% हादसे बढ़े
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखंड में मंगलवार सुबह दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हुए हैं। पहला हादसा टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गूलर के पास हुआ। यात्रियों से भरी बस करीब 100 मीटर नीचे नदी में गिर गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 साल की बच्ची समेत 25 लोग घायल हुए हैं।
इससे पहले AIIMS के डॉक्टरों ने 10 लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में IG गढ़वाल राजीव स्वरूप ने 9 मौतों की पुष्टि की। दूसरा हादसा रुद्रप्रयाग की क्यूंजा घाटी में हुआ। यहां पोखरी से शादी समारोह से लौट रहे बारातियों की बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हैं।
इनमें से 5 की हालत गंभीर है। उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है। ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर यहां हुआ हादसा अब हादसे की 5 तस्वीरें देखिए… पेड़-पत्थरों से टकराती हुई नीचे जा गिरी बस हादसे में घायल यात्रियों ने बताया कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी। पुल से पहले अचानक से क्या हुआ समझ नहीं आया।
बड़े-बड़े पेड़ों और पत्थरों से टकराते हुए बस खाई में गिरती जा रही थी। बस के अंदर सभी यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिर रहे थे। चारों ओर चीख मची हुई थी। कुछ ही सेकेंड में तेज आवाज हुई हमारी बस जमीन पर गिरी। बस पूरी टूट चुकी थी। कई लोग घायल थे। कुछ लोग मर चुके थे। लोग बस से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे।
काफी देर बाद हमें मदद मिलनी शुरू हुई। लोगों की चीख से खुली नींद ड्राइवर की सीट के पीछे बैठे घायल ने बताया कि मुझे श्रीनगर जाना था। मैं ड्राइवर की पीछे वाली सीट पर बैठा था। एकदम से नींद लग गई थी। 5 से 5.15 के बीच अचानक से ये सब हो गया, कुछ पता ही नहीं चला। हादसे से पहले बस में सब कुछ सामान्य था।
बस पूरी तरह से यात्रियों से भरी थी। मेरी नींद तब खुली जब बस में चीख पुकार मच गई। हम पेड़ और पत्थरों से टकराते हुए नीचे गिरने लगे। 3 शव गाड़ी से नीचे गिरे, बाकी बस में पड़े थे हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस सीधे नीचे नहीं गिरी, बल्कि खाई में गिरते समय रास्ते में कई पेड़ों और चट्टानों से टकराई।
लगातार टक्करों से बस का ढांचा बुरी तरह पिचक गया। यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। तीन शव बस से बाहर जा गिरे, जबकि पांच शव अंदर ही फंसे रहे। दुर्घटना के बाद खाई में बस के
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उत्तराखंड में दो सड़क दुर्घटनाओं में कुल 13 लोगों की मृत्यु और 31 घायल हुए। पहली घटना में बस नदी में गिरकर 9 लोगों की मौत हुई, जबकि दूसरी में खाई में गाड़ी गिरने से 4 की मृत्यु हुई। यह घटना क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों के रुझान को दर्शाती है, जहाँ पिछले पाँच वर्षों में दुर्घटनाएँ 31% बढ़ी हैं। ऐसी घटनाएँ यात्रियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं और सरकार को सड़कों के रख-रखाव तथा आपातकालीन सेवाओं में सुधार की आवश्यकता पर बल देती हैं। आम जनता को सड़क पर सतर्क रहने, सीट बेल्ट और हेलमेट के
🎙️ जनता का संदेश का मत
उत्तराखंड की इस दुखद दुर्घटना से हमें याद दिलाता है कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि एकजुट जिम्मेदारी है। हर यात्री को सीटबेल्ट, सुरक्षित गति और वाहन रखरखाव का पालन करना चाहिए। सरकार और समाज को मिलकर निगरानी, आपातकालीन सहायता और सड़क शिक्षा को मजबूत करना चाहिए। इस त्रासदी में बचे हुए और परिवारों के प्रति संवेदना के साथ, हम सभी को सुरक्षित यात्रा का संकल्प लेना चाहिए।