राज्य

उत्तराखंड: सड़कें गड्ढामुक्त करने को निर्माणदायी संस्थाओं को 16 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: सड़कें गड्ढामुक्त करने को निर्माणदायी संस्थाओं को 16 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

स्लग: सड़कें गड्ढामुक्त करने के निर्देश

उत्तराखंड: सड़कें गड्ढामुक्त करने को निर्माणदायी संस्थाओं को 16 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

एंकर- उत्तराखंड में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम तय समयसीमा में पूरा न होने पर गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने निर्माणदायी संस्थाओं के अधिकारियों को शेष सड़कों की मरम्मत 16 अक्टूबर तक हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

देहरादून में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्माणदायी संस्थाओं ने बताया कि भारी बारिश के कारण मरम्मत और डामरीकरण के लिए अनुकूल तापमान नहीं मिलने से काम प्रभावित हुआ। इसके बावजूद करीब 95 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। गढ़वाल आयुक्त ने शेष कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सड़कों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आमजन को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संस्थाएं तय समयसीमा में काम पूरा करना सुनिश्चित करें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।