उत्तराखंड: सल्ट में 41 करोड़ की लागत से मरचूला-भिकियासैंण सड़क का होगा डामरीकरण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अल्मोड़ा जनपद के सल्ट विकास खंड में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, सल्ट विधायक महेश जीना और रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर मरचूला-भिकियासैंण सड़क के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत करीब लगभग 41 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का डामरीकरण किया जाएगा।
सड़क के डामरीकरण से सल्ट क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और लोगों को बरसात सहित अन्य मौसमों में सड़क पर यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी। वहीं सल्ट विधायक महेश जीना ने कहा ने कहा कि 41 किलोमीटर लम्बा मरचूला भिकियासैंण मोटर मार्ग प्रदेश की सबसे बडी सड़क है।
प्रघानमंत्री ग्राम सड़क योजना में यह सड़क सल्ट को मिली है जोकि सल्ट क्षेत्र के लिए बडी उपलब्धि है।
बाइट 1- अजय टम्टा, केन्द्रीय राज्यमंत्री
बाइट 2- महेश जीना, सल्ट विधायक