व्यापार

उत्तराखंड: सरस फूड फेस्टिवल में महिलाओं ने किया एक करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: सरस फूड फेस्टिवल में महिलाओं ने किया एक करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार

उत्तराखंड की ग्रामीण महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। देहरादून में आयोजित सात दिवसीय सरस फूड फेस्टिवल-2026 में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने एक करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया। फेस्टिवल में प्रदेश के सभी 13 जनपदों और देश के 17 राज्यों के स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया।

200 से अधिक स्टॉल के माध्यम से महिलाओं ने अपने पारंपरिक व्यंजनों, स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को बाजार तक पहुंचाया। विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों और उत्पादों ने लोगों को देश की सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराया। सरस फूड फेस्टिवल की नोडल अधिकारी अनीता पंवार के मुताबिक, सात दिवसीय आयोजन में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने कुल एक करोड़ एक लाख 692 रुपये का कारोबार किया।

यह बिक्री महिलाओं के बढ़ते उद्यमशील कौशल और स्थानीय उत्पादों की बाजार में संभावनाओं को दर्शाती है।

बाइट 1– सरस्वती, महिला उद्यमी

बाइट 2– बृजेश बिष्ट, उद्यमी

बाइट 3– अनीता पंवार, नोडल अधिकारी, सरस फूड फेस्टिवल

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।